आपका सहयोग फाउंडेशन का मानवीय अभियान: जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Your Support Foundation's humanitarian campaign: distribute blankets to the needy IMAGE CREDIT TO संचालन फाउंडेशन

जेवर/ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) कड़ाके की ठंड के बीच आपका सहयोग फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत दिल्ली के द्वारका सेक्टर 17 स्थित गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।

सोनू गिरी और सचिन गिरी के नेतृत्व में ठंड राहत अभियान, जरूरतमंदों को मिली बड़ी मदद

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/even-after-48-hours-the-identity-of-the-deceased-auto-rickshaw-rider-has-not-been-established-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14477-2026-01-16

कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी और राष्ट्रीय सचिव सचिन गिरी के नेतृत्व में किया गया। ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला।

इस सामाजिक पहल में सहयोग राशि प्रदान कर अभियान को सफल बनाने वालों में राजेश नरवाल (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष), वर्षा मुद्दगल (उपाध्यक्ष), प्रवीण मुद्दगल, पूर्वा सचिन राठी और विपिन कुमार का विशेष योगदान रहा। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मौके पर मौजूद रहकर वितरण कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली इकाई के कोषाध्यक्ष हर्षित गिरी के साथ हेमा भाटिया, लता शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक राहत पहुंचाना संस्था का निरंतर उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे सेवा अभियान जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment