उत्तर प्रदेश दिवस 2026 की भव्यता को आकार देने में जुटा जिला प्रशासन, डीएम की अध्यक्षता में समन्वय बैठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
District administration busy in shaping the grandeur of Uttar Pradesh Day 2026, coordination meeting chaired by DM IMGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। प्रदेश की स्थापना की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 24 से 26 जनवरी, 2026 तक मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस 2026 को ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

उत्तर प्रदेश दिवस: ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत’ थीम पर राज्य और जनपद स्तर पर समारोह

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-yoga-camp-organized-by-patanjali-yoga-committee-in-ghaziabad-201768574630530.html

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन विकसित उत्तर प्रदेशविकसित भारत की थीम पर किया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय मुख्य समारोह लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा, जबकि जनपद स्तर पर सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक और विकासपरक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों में स्थानीय कलाकारों, कवियों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्ययोजना तैयार कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अंतर्गत युवा दिवस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, मतदाता जागरूकता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को भी कार्यक्रमों में समाहित किया जाएगा, ताकि आयोजन बहुआयामी और प्रभावी बन सके।

जनपद स्तर पर विविध प्रदर्शनियां और सम्मान समारोह, युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/calendula-will-bloom-from-the-intersections/

उन्होंने कहा कि जनपद में एक जनपद एक उत्पाद, स्टार्टअप, व्यवसाय सुगमता, मिशन शक्ति, पर्यटन, कला संस्कृति, इतिहास और विभिन्न सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। साथ ही अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिल्पकारों, उद्यमियों, चिकित्सकों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान, उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रस्तुत करने का सशक्त मंच है। सभी विभाग जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि यह आयोजन व्यापक जनसहभागिता के साथ भव्य, अनुकरणीय और स्मरणीय बन सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित प्राधिकरण, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment