भनौता में अवैध बसावट पर प्राधिकरण की कड़ी कार्रवाई, 10 हजार वर्ग मीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Strict action by the authority against illegal settlement in Bhanauta; 10,000 square meters of land freed from encroachment. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) अधिसूचित क्षेत्र के गांव भनौता में अवैध निर्माण और अनधिकृत भूखंड कटान की कोशिशों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और घेराबंदी को गिरा दिया। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती का संदेश गया।

अवैध कॉलोनी पर चला प्राधिकरण का हथौड़ा, बिना अनुमति हो रहा था निर्माण

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

यह कार्रवाई प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। परियोजना विभाग के कार्य वृत्त दो की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। जांच में सामने आया कि संबंधित खसरा संख्या 135 की भूमि पर कुछ कालोनाइजर अवैध रूप से बाउंड्री कर भूखंड तैयार करने और कॉलोनी बसाने की तैयारी में थे। बिना स्वीकृत नक्शा और अनुमति के निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा था।

प्राधिकरण के सहायक मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने स्पष्ट कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बिना विधिवत अनुमति स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी कर निर्माण करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से सत्यापन अवश्य करा लें, ताकि अवैध कॉलोनियों के जाल में फंसने से बचा जा सके।

शिकायत सही पाई गई, निरीक्षण के बाद तय हुआ ध्वस्तीकरण अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के अनुसार प्राधिकरण को उक्त भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और अनियमितता पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तय की गई। निर्धारित योजना के तहत दल ने मौके पर पहुंचकर अवैध ढांचे, अस्थायी निर्माण और प्लॉटिंग से जुड़ी संरचनाओं को हटवा दिया।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने दोबारा कब्जा या निर्माण करने का प्रयास किया, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध बसावट रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में तुरंत अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी

Share This Article
Leave a comment