शिवभक्तों की सेवा में पुलिस भी आगे, एसीपी प्रियाश्री पाल ने कांवड़ शिविरों में बांटी प्राथमिक उपचार सामग्री

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Police Also Step Forward in Service of Shiva Devotees; ACP Priyashree Pal Distributes First-Aid Supplies at Kanwar Camps IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के साथ-साथ शिवभक्तों की सेवा और सुविधा का भी पुलिस प्रशासन विशेष ध्यान रख रहा है। सोमवार को सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर के समीप कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित विभिन्न शिविरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सेवा भाव के साथ उन्हें प्रसाद वितरित किया। एसीपी प्रियाश्री पाल के शिविरों में पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और सेवादारों में उत्साह नजर आया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से बातचीत करते हुए यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा का पर्व है तथा पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिविरों में पहुंचकर शिवभक्तों से जानी कुशलक्षेम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

भ्रमण के दौरान एसीपी ने चिकित्सा शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा शिविर में प्राथमिक उपचार सामग्री का वितरण किया। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी तय कर आने वाले कांवड़ यात्रियों को थकान, गर्मी, पैरों में छाले, मामूली चोट अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में चिकित्सा शिविरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस एवं प्रशासन का प्रयास है कि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके और गंभीर स्थिति होने पर उन्हें तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाया जाए। एसीपी प्रियाश्री पाल ने शिविर संचालकों और पुलिसकर्मियों से भी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही शिविरों में साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देने की बात कही।

सुरक्षा के साथ सेवा भावना का भी दिया संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस जहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय है, वहीं श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश भी दे रही है। एसीपी द्वारा स्वयं शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किए जाने और चिकित्सा शिविर में प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध कराने से पुलिस की सुरक्षा के साथ सेवा की भावना स्पष्ट दिखाई दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील कि वह निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही प्रयोग करें, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।

Share This Article
Leave a comment