दहेज प्रताड़ना के विवाद में दामाद ने ससुर की खुफरी से हत्या, पत्नी घायल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Son-in-Law Allegedly Kills Father-in-Law with a Sharp Weapon in Dowry Harassment Dispute; Wife Injured IMAGE CREDIT TO POLICE

मोदीनगर (शिखर समाचार)। फफराना रोड स्थित एक कॉलोनी में पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। दहेज प्रताड़ना के विवाद में एक युवक ने अपनी ससुराल पहुंचकर पत्नी पर खुफरी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी उसने जानलेवा वार कर दिया, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले में पत्नी घायल हो गई, जबकि सास को धक्का देकर गिरा दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार फफराना रोड कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय अनार सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे और मोदी समूह में चालक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पुत्री मोनिका ने करीब 20 वर्ष पहले बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी संदीप चौधरी से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में संदीप ब्रह्मपुरी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि संदीप लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर मोनिका को प्रताड़ित करता था और शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण मोनिका पिछले करीब चार महीने से अपने मायके में रह रही थी।

बताया गया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बताया गया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे जब मोनिका का भाई दीपांशु दवा लेने बाजार गया हुआ था, तभी संदीप चेहरे पर नकाब लगाकर ससुराल पहुंचा और खुफरी से मोनिका पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मोनिका के हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे अनार सिंह और उनकी पत्नी शारदा देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। शारदा देवी को धक्का देकर गिराने के बाद संदीप ने अनार सिंह के पेट में खुफरी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनार सिंह को पहले स्थानीय निजी अस्पताल और बाद में गाजियाबाद के उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्रनाथ तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। मृतक के पुत्र दीपांशु की तहरीर पर आरोपी संदीप चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment