रिजर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A soldiers’ conference was organized at the Reserve Police Lines, with instructions issued for the prompt resolution of grievances. Ghaziabad Police directed that issues should be addressed without delay. IMAGE CREDIT TO POLICE

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

समस्याओं की समीक्षा और समाधान के निर्देश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उठाई गई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

सम्मेलन में पुलिसकर्मियों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित संगठन है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो।

पुलिस कैफे और मैस का आकस्मिक निरीक्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

सम्मेलन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कैफे और मैस का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह, आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment