ग्रेटर नोएडा के गायक बृजेश मिश्रा ने विज्ञान भवन में राष्ट्रपति के समक्ष दी गायन प्रस्तुति

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Singer Brijesh Mishra from Greater Noida performed in front of the President at the Vigyan Bhavan. IMAGE CREDIT TO REPORTER

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।

ग्रेटर नोएडा के एलडीगो ग्रीन मीडोज आवासीय परिसर के निवासी और सुप्रसिद्ध गायक “गान कला रत्न” बृजेश मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष अपनी सुमधुर गायन प्रस्तुति दी और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मकुमारीज़ द्वारा “कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत” विषय पर किया गया था, जिसमें देश-विदेश से अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

भावपूर्ण गायन और भजन प्रस्तुति

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

कार्यक्रम के दौरान बृजेश मिश्रा ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके साथ ही उन्होंने बाबा के भजन “प्रभु तेरे वतन का अनुभव” और “रूहे गुलाब कहकर तूने मुझे जो पुकारा” गाकर पूरे सभागार को भावनात्मक वातावरण से भर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान तालियों की गूंज से सभागार गूंज उठा और उपस्थित अतिथि भावविभोर दिखाई दिए।

राष्ट्रीय मंच पर गौरव और क्षेत्रीय पहचान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

समारोह में राष्ट्रपति के अतिरिक्त बिहार के राज्यपाल, ब्रह्मकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोगिनी आशा दीदी, बृजेश मिश्रा के माता-पिता और अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ. शांभवी शुक्ला मिश्रा भी उपस्थित रहीं। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। गायन प्रस्तुति के बाद सभी ने बृजेश मिश्रा की कला और समर्पण की सराहना की। एलडीगो ग्रीन मीडोज के स्थानीय निवासियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया, साथ ही कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती है।

Share This Article
Leave a comment