कारोबारी के घर हुई चोरी का सिहानी गेट पुलिस ने किया खुलासा, घरफोड़ गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sihani Gate police solved a burglary at a businessman’s house, members of the house-breaking gang arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना सिहानी गेट पुलिस ने बीती 17 नवंबर 2025 को कारोबारी के घर हुई लगभग 25 लाख रुपए की चोरी का खुलासा गुरुवार को कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में घरफोड़ गिरोह के शिवम, विशाल, इंद्रपाल और माला देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सोने चांदी के आभूषण, बर्तन, 3 एंड्राइड मोबाइल फोन, 1 पास बुक, 1 स्विफ्ट कार व 63 हजार रुपए नगद बरामद किए। संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि अशोक नगर में इस गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वादिया अंबर परिधि की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके इनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हमदर्द ग्राउंड के पास से इन्हें गिरफ्तार किया। यह सभी घरफोड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य है, जिसमें एक महिला अभियुक्ता भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इंद्रपाल के खिलाफ दिल्ली में 10, रामपुर में 3 और गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट व लिंक रोड पर 6 मुकदमे दर्ज है। इनके पास से आभूषण व नगदी भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सभी ने बताया कि वह सभी चोरी करने से पहले कबाड़ी बनाकर क्षेत्र की रैकी करता थे। रैकी के दौरान बंद पड़े मकान को चिन्हित करते थे। चिन्हित मकान में मौका मिलते ही दाखिल हो जाते थे और पेचकस व कैंची से मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता थे। चोरी करने के बाद सोने चांदी के आभूषण को मुरादाबाद ले जाकर गलवाया करते थे और नगदी को आपस में बांट लेते थे।

Share This Article
Leave a comment