कुंभ से पहले 3.93 करोड़ से संवरेगा शंकराचार्य चौक-कनखल मार्ग, पहले बनेगा फुटपाथ का नमूना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Shankaracharya Chowk–Kankhal Road to Be Upgraded at a Cost of ₹3.93 Crore Ahead of Kumbh; Footpath Model to Be Built First IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत शंकराचार्य चौक से कनखल थाना होते हुए देशरक्षक तिराहे तक करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग के नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण और अन्य कार्यों का मेला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पार्षदों एवं अन्य हितधारकों से वार्ता कर उनकी शंकाएं और सुझाव सुने गए। सहमति बनी कि पूरी सड़क पर कार्य शुरू करने से पहले एक हिस्से में रेज्ड फुटपाथ का नमूना तैयार कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों की शंकाओं का निराकरण किया जा सके।

3.93 करोड़ की योजना से बनेगा रेज्ड और लेवल फुटपाथ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अधिकारियों ने बताया कि शासन ने इस योजना के लिए 3.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। योजना के तहत करीब दो किलोमीटर लंबाई में रेज्ड फुटपाथ और एक किलोमीटर में लेवल फुटपाथ बनाया जाएगा। साथ ही पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से बाहरी संस्था द्वारा गुणवत्ता जांच कराई जाएगी।

नमूना फुटपाथ बनाने पर बनी सहमति, गुणवत्ता से समझौता नहीं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

शनिवार को रामकृष्ण मिशन अस्पताल के निकट फुटपाथ निर्माण को लेकर पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दे का मेलाधिकारी सोनिका ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण और जनप्रतिनिधियों से संवाद के निर्देश दिए। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने भी पार्षदों से वार्ता की। उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह और अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने योजना की जानकारी दी। पार्षद भूपेन्द्र कुमार एवं सचिन अग्रवाल ने पानी निकासी, अस्पताल के पास रेलिंग और सड़क मरम्मत शीघ्र पूरी कराने का आग्रह किया। नमूना फुटपाथ बनाने पर सहमति के बाद पार्षदों ने निर्माण कार्य में सहयोग का भरोसा दिया।

Share This Article
Leave a comment