गाजियाबाद (शिखर समाचार)
शालीमार गार्डन में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़
थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने शुक्रवार को अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मकान नम्बर-134, रोजपार्क, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 1 पर छापा मारा, जहां महिलाओं को पैसे का लालच देकर देह व्यापार करवाया जा रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
मौके पर पुलिस ने दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं को पैसे का लालच देकर इस अवैध व्यापार में शामिल कर रही थीं। इसके अलावा, एक 23 वर्षीय पुरुष ग्राहक दीपक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। महिला संचालक प्रति ग्राहक से 1,200 रुपए लेती थी और महिला को 500 रुपए देती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
