करोड़ो की पुरानी करैन्सी के साथ शालीमार गार्डन पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Shalimar Garden police arrested four accused in possession of crores of old currency notes IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चैकिंग के दौरान 4 अभियुक्त शुभम, महेश,अरुण और जीतेन्द्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1000 व 500 की पुरानी करैन्सी बरामद की, जिसकी कीमत 3 करोड़ 85 लाख रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने इनके कब्जे से 1 गाड़ी भी बरामद की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डीएलएफ कट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिससे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार चारों अभियुक्त भगमे लगे, जिन्हें पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 500 व 1000 की पुरानी करैन्सी बरामद हुई, जिसका अंकलन करने पर 3 करोड़ 85 लाख रुपये हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए 500 व 1000 के नोट 2016 में बंद कर दिए गए थे। चारों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों को बताया कि वह सभी अन्य लोगों से संपर्क कर पुरानी करैन्सी बदलने के लिए ले लेते थे। दूसरों से ली गई पुरानी करैन्सी को मतलूब अहमद व फखरुद्दीन को दे दिया करते थे। मतलूब अहमद व फखरुद्दीन 25 प्रतिशत के हिसाब से पुरानी करैन्सी एमके से बदल लेते थे। पकड़ी गई करैन्सी वह वजीराबाद रोड पर एमके को देने के लिए जा रहे थे।

Share This Article
Leave a comment