कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम लोनी, मार्गों का किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
SDM Loni Reviews Kanwar Yatra Preparations, Inspects Routes IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंहनवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण हिण्डन नदी पुल भनेड़ा खुर्द से दिल्ली बॉर्डर तक किया गया, जहां यात्रा मार्ग पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और आवश्यक सुधार कार्यों का जायजा लिया गया।

कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग की साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से अवलोकन किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद लोनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले पूरे मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए तथा नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा मार्ग पर आने वाली पेड़ों की टहनियों, झाड़ियों तथा गुलर आदि की समयबद्ध छंटाई कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विद्युत सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विद्युत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी ने मार्ग पर स्थित विद्युत ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने तथा विद्युत तारों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग से गुजरते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को समाप्त करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय समय रहते पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा मोबाइल टॉयलेट की उपलब्धता पर भी विशेष जोर दिया गया। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएं तथा पेयजल की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही रात्रिकालीन आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

विभागों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

उस दौरान विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी, नगर पालिका परिषद लोनी के मुख्य सफाई निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता तथा ग्राम्य विकास विभाग के सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपक सिंहनवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई है। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a comment