गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार) जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस को अहम सफलता मिली है। ग्राम चांदनेर में जितेन्द्र पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में नामजद एवं वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हापुड़ पुलिस की सटीक कार्रवाई: मलिकपुर फार्म से दो आरोपी गिरफ्तार
थाना बहादुरगढ़ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 011/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज इस प्रकरण में पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मलिकपुर तहसील हसनपुर, जनपद अमरोहा स्थित एक फार्म से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अंकुश पुत्र सतपाल तथा सतपाल पुत्र शिवचरण के रूप में हुई है, जो ग्राम चांदनेर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के निवासी हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश, पुलिस का कानून-व्यवस्था मजबूत रखने का दावा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शीशपाल, उपनिरीक्षक मुनेश कुमार एवं उपनिरीक्षक सुमन्त दुबे शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
