प्रधानमंत्री से संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज की भेंट, वाल्मीकि समाज के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sant Balyogi Umeshnath Maharaj Meets Prime Minister IMAGE CREDIT TO पीआईबी

नई दिल्ली।

देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi से सोमवार को नई दिल्ली में Sant Balyogi Umeshnath ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामाजिक समरसता, वाल्मीकि समाज के उत्थान तथा सफाई कर्मियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की मांग

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

भेंट के दौरान संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने प्रधानमंत्री को अयोध्या में स्थित Ram Janmabhoomi Mandir complex में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का मंदिर स्थापित करने तथा अंतरराष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा बनाए जाने की मांग से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने पंजाब में स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर Sant Shiromani Guru Ravidas Ji Maharaj के नाम पर रखने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई मित्रों के लिए वर्गीकरण संबंधी क्रीमी लेयर आरक्षण व्यवस्था लागू करने तथा सफाई कार्य से जुड़े लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के विषय में भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। संत उमेशनाथ जी महाराज ने प्रधानमंत्री को समाज की जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीरता से सुना और उस पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

स्वच्छ भारत मिशन और सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh

दोनों के बीच देशभर में संचालित Swachh Bharat Mission को और अधिक प्रभावी बनाने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा समाज में शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार जैसे विषयों पर भी विचार विमर्श हुआ।

संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी सम्मान और अवसर मिल रहा है।

Share This Article
Leave a comment