गाजियाबाद की तीनों तहसील में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sampoorna Samadhan Diwas was organised in all three tehsils of Ghaziabad IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। प्रत्येक महीने के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता व निर्देशानुसार जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 195 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 52 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली सभी शिकातयों का पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके अलावा एडिशनल कमिश्नर मेरठ अम्बरीष बिन्द की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 106 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एडीएम-ई ज्योति मोर्या, आईएएस अयान जैन, एसडीएम मोदीनगर अजीत कुमार, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 6 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment