मोदीनगर (शिखर समाचार)।
गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। सावन माह में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गुरुवार को ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाट पर कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा, बैरिकेडिंग, आवागमन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा स्नान कर रहे कांवड़ियों से सीधे संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, एसडीएम श्रीराम यादव, क्षेत्राधिकारी राहुल यादव, गढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
