जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The 77th Republic Day was celebrated with great enthusiasm at JKG International School, Indirapuram IMAGE CREDIT TO SCHOOL

इंदिरापुरम (शिखर समाचार) 26 जनवरी 2026 को जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत छात्रों द्वारा भव्य मार्च पास्ट से हुई, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देशभक्ति की भावना को झलकाया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराया, महात्मा गांधी को माल्यापर्ण और पुष्पांजलि से दी गई श्रद्धांजलि

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जे. के. गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तदोपरांत विद्यालय के निर्देशक वरूण गौड़ तथा प्रधानाचार्या निधि गौड़ ने मिलकर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण और पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रांगण इस समय देशभक्ति के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

ध्वजारोहण और श्रद्धांजलि के बाद चेयरमैन जे. के. गौड़ ने छात्रों को गणतंत्र के वास्तविक महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक प्राप्ति नहीं, बल्कि कर्तव्य का मार्ग है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे देश के लिए अपनी जिम्मेदारियों को समझें और राष्ट्रीय महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से भावपूर्ण माहौल बनाया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियों का मंचन किया। छात्रों ने योगाभ्यास, कविता पाठ और समूह गीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता का बखान किया। पूरे प्रांगण में तालियों की गड़गड़ाहट और सैनिकों के प्रति श्रद्धाभाव का माहौल दिखाई दिया।

इस अवसर पर छात्रों ने न केवल देशभक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि देश सेवा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की शपथ भी ली। समारोह का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ, जिससे उत्सव का आनंद सभी उपस्थितों ने मिलकर साझा किया।

Share This Article
Leave a comment