गाजियाबाद (शिखर समाचार) Ghaziabad Development Authority (GDA) के सचिव राजेश कुमार सिंह को मिली IAS में प्रोन्नति के सचिव पद पर कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार सिंह को उनकी प्रशासनिक दक्षता, अनुशासित कार्यशैली और जनहित में किए गए उल्लेखनीय योगदान के आधार पर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नत किया गया है। यह सूचना मिलते ही प्राधिकरण परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई सूची में कुल 22 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई सूची में कुल 22 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस कैडर में शामिल किया गया है, जिनमें राजेश कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान श्री सिंह ने शहरी विकास, नियोजन, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कई प्रभावी निर्णय लिए, जिनके सकारात्मक परिणाम प्राधिकरण क्षेत्र में स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स सहित समस्त अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों और कार्यालय स्टाफ ने सामूहिक रूप से उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उन्हें एक योग्य, कर्मठ और दूरदर्शी प्रशासक के रूप में वर्णित किया, जिनकी कार्यशैली प्राधिकरण के संचालन में नई ऊर्जा लेकर आई है।
प्राधिकरण परिसर में इस अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन कर राजेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ
ALSO READ: https://rashtriyashikhar.com/vadodara-bridge-accident-took-many-lives/
प्राधिकरण परिसर में इस अवसर पर एक सादे समारोह का आयोजन कर राजेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक बधाइयाँ दीं और कहा कि यह प्रोन्नति उनके परिश्रम और निष्ठा का प्रमाण है, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी।
श्री सिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी टीम की सामूहिक मेहनत और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी इसी तरह जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करते रहेंगे।
