मार्ट कर्मचारी से मारपीट के विरोध में दूसरे दिन भी धरना, कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Protest Continues for Second Day Against Assault on Mart Employee, Ends After Assurances of Action IMAGE CREDIT TO REPORTER

मोदीनगर (शिखर समाचार)

दिल्ली मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने स्थित एक बड़े खुदरा स्टोर (मार्ट) में कार्यरत कर्मचारी के साथ मार्ट के अधिकारी द्वारा कथित रूप से बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के बैनर तले चल रहा धरना बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग पहुंचे, जिससे दिल्ली मेरठ मार्ग पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित और अवरुद्ध रहा।

मार्ट कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

जानकारी के अनुसार मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गेझा निवासी मनीष कुमार शर्मा उक्त मार्ट में कर्मचारी के रूप में तैनात है। आरोप है कि किसी बात को लेकर मार्ट के एक अधिकारी ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। घटना से आक्रोशित किसान यूनियन के लोग आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मार्ट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

धरना और पुलिस का प्रयास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

धरना स्थल पर संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। बढ़ती भीड़ और मार्ग जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

वार्ता और धरना समाप्ति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

बाद में मार्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारी अमित मौर्य और प्रताप मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। धरने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस ने बाद में यातायात को सामान्य कराया।

Share This Article
Leave a comment