जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर तेज हुई तैयारियां, 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparations intensify for the inauguration of Jewar Airport; Prime Minister Modi will inaugurate it on March 28 IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार): जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक, तैयारियों का लिया जायजा

बैठक में शामिल वरिष्ठ पदाधिकारी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रस्तावित जेवर (नोएडा इंटरनेशनल) एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, विधायक तेजपाल नागर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

उद्घाटन और जनसभा की तैयारियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर दो लाख से अधिक लोगों की विशाल जनसभा आयोजित होगी। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि 28 मार्च को एयरपोर्ट का लोकार्पण और जनसभा आयोजित होगी, जिसमें प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी ने बताया कि गांव-गांव प्रचार प्रसार और आमंत्रण टोली की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि जनता में उत्साह बहुत है और तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

विकास और रोजगार पर प्रभाव

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति भी प्रस्तावित है और जनता इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए तैयार है।

Share This Article
Leave a comment