जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियां तेज : जिलाधिकारी का ग्राउंड निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparations for the inauguration of Jewar Airport intensify: District Magistrate conducts ground inspection, issues strict instructions regarding arrangements IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार): जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

जिलाधिकारी का स्थलीय निरीक्षण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, रैली स्थल, पार्किंग, आमजन, वीआईपी व वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पार्किंग स्थलों, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स और प्रमुख मार्गों पर उचित साइनेज, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए।

विभागों का समन्वय और जिम्मेदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि लोकार्पण कार्यक्रम सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कंचन सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment