चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police busted a gang involved in four-wheeler theft, arresting 2 accused. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ रविवार को कर दिया। पुलिस ने गैंग के दो सदस्य हरेंद्र और अमित को गिरफ्तार किया।

गैंग की कार्यप्रणाली और सक्रिय क्षेत्र

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

पुलिस के अनुसार यह गैंग बुलन्दशहर, हापुड, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से चार पहिया वाहन चोरी करता था और गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में बेचता था। गैंग चार पहिया वाहन को चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर फर्जी प्लेट लगाता था और चोरी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करता था।

बरामदगी और गिरफ्तारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 कारें — स्कार्पियो एन और आई-20 — वाहन चोरी में प्रयुक्त ब्रेजा कार, फर्जी नंबर प्लेट और अन्य उपकरण बरामद किए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गिरोह का नेटवर्क और आर्थिक लाभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं — हरेंद्र के खिलाफ 27 और अमित के खिलाफ 4 मामले। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसमें लगभग 12 सदस्य शामिल हैं। यह गिरोह हुंडई, मारुति, टोयोटा और महिंद्रा जैसी गाड़ियों को टारगेट करता है।

चोरी की गाड़ियों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर विभिन्न राज्यों में बेचा जाता है। फॉर्च्यूनर की चोरी से 4 लाख, स्कॉर्पियो से 3 लाख और अन्य छोटी गाड़ियों से 60 हजार रुपए तक मिलते हैं, जिन्हें गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते हैं।

Share This Article
Leave a comment