गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सिटीजन पुलिसिंग को मजबूत करने में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ जुटे हुए है। वह खुद कमिश्नरेट गाजियाबाद के थानों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दे रहे है। इतना ही नहीं उनके आदेश पर कमिश्नरेट गाजियाबाद के थानों को हाईटेक भी किया जा रहा है। रविवार को उन्होंने थाना विजयनगर का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी और थाना अध्यक्ष विजयनगर धर्मपाल को जनता के साथ मधुर व्यवहार करते हुए महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए, जिससे अपराधियों को सजा दिलाते हुए महिला संबंधित अपराधों में कमी आए। उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरे, रिकॉर्ड रजिस्टर और अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करते हुए उनका पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के आदेश दिए। मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए रजिस्टर को मेंटेन करने के आदेश भी दिए। उन्होंने वादी संवाद दिवस में आने वाले फरियादियों को जरूरत अनुसार परामर्श देने के आदेश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने थाना अध्यक्ष को नियमित रूप से प्रतिदिन जनसुनवाई करने के आदेश भी दिए, जिससे जनता से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। थाने पर आने वाले फरियादियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने के आदेश भी उन्होंने दिए। इसके अतिरिक्त सभी विवेचकों के साथ बैठक करते हुए उन्हें जल्द से जल्द लंबित वादों का निस्तारण करने के आदेश दिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए जनता के हित में बेहतर कार्य करना जरूरी है। संवेदनशीलता के साथ पीड़ित की समस्या सुनते हुए उसका निस्तारण करना जरूरी है।

