नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 2 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police campaign against narcotic substances; woman arrested with 2 kg of cannabis. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार): जनपद में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। स्योहारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गांव सदाफल में दबिश दी। दबिश के दौरान हुसन जहां नामक महिला को हिरासत में लिया गया।

2 किलोग्राम गांजा बरामद, मुकदमा दर्ज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पुलिस के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इस अवैध कारोबार में महिला के साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment