सरिया चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police busted a steel-rod theft gang; 4 accused arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार):

स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना वेवसिटी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सरिया चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्य आफताब, शाहरुख, नईम और वासित को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कम्प्यूट्रीकृत धर्मकांटे में प्रयुक्त होने वाली 2 इलेक्ट्रॉनिक चिप, इलेक्ट्रॉनिक चिप को ऑपरेट करने वाले 10 रिमोट, चोरी का सरिया ढोने में उपयोग में लाये जा रहे फर्जी नम्बर प्लेट लगे 3 ट्रक ट्रॉले, 44,550 किलोग्राम चोरी का सरिया, घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार, टेस्टिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। खास बात यह है कि पकड़े गए सरिया की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपए है।

गिरोह की कार्यप्रणाली और इलाके

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

संवाददाता सम्मेलन में केशव कुमार चौधरी ने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर और उत्तराखंड में सरिया चोरी करता है। गिरोह के सक्रिय चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

गिरोह की गिरफ्तारी का विवरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ रोड से ग्रैंड विटारा कार से सरिया चोर आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। हमदर्द ग्राउंड की पार्किंग के पास ट्रक में चोरी का सरिया छिपा कर रखा गया था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। आफताब पर 10, वासित पर 2 और शाहरुख व नईम पर 1-1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया कि वह सभी मिलकर सरिया चोरी करते हैं और जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने फिर से यह काम शुरू किया था।

Share This Article
Leave a comment