मीट की दुकान को जलाने की धमकी देने वाले 1 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Police arrested one आरोपी for allegedly threatening to set a meat shop on fire. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

थाना कोतवाली नगर के कैला भट्टा चौकी क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सत्यम पंडित नामक व्यक्ति बाबू मुगलई दुकान पर पहुंचा और ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के पास बनी दुकान पर मंगलवार के दिन बंद रखने के आदेश दिए। उसने कहा कि आदेश का पालन न होने पर दुकान को जला देने की धमकी दी जाएगी। वीडियो में सत्यम ने यह भी कहा कि दुकान के सामने मंदिर है और मंगलवार के दिन दुकान हर हालत में बंद रहनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायत

ASLO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-mission-shakti-gallery-ghaziabad-women-empowerment-inspiring-stories-local18-10090061.html

सत्यम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और यह कोतवाली नगर पुलिस के संज्ञान में आया। सत्यम की धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी मीट दुकानदार एकत्रित होकर पुलिस के पास पहुंचे और मदद की गुहार लगाई।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने बताया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment