गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
स्वाट टीम क्राइम ब्रांच और थाना सिहानी गेट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध पिस्टल रखने वाले अफजल को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान अफजल के पास से 2 अवैध पिस्टल, गोलियां और एक ब्रेजा गाड़ी बरामद की गई है। अफजल क्षेत्र में अपना रुबाब बनाने और समारोहों में हर्ष फायरिंग करने के लिए यह हथियार रखता था।
सोशल मीडिया वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें
एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ वीडियो संज्ञान में आई थीं। वीडियो में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। जांच के बाद डासना निवासी अफजल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया हथियार रखने का शौक
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
पुलिस पूछताछ में अफजल ने बताया कि वह मूल रूप से डासना का निवासी है और उसने बीबीए की पढ़ाई की है। उसने कहा कि उसे हथियार रखने का शौक है, इसलिए उसने संजय नगर निवासी शुभम चौधरी से यह पिस्टल खरीदी थी। क्षेत्र में डर और शोहरत बनाने के लिए वह इन पिस्टलों के साथ हर्ष फायरिंग करता था।
