पिंक वॉक: यशोदा अस्पताल संजय नगर ने ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रैली का किया आयोजन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Pink Walk: Yashoda Hospital, Sanjay Nagar, organized a rally to raise awareness about breast cancer IMAGE CREDIT TO Yashoda Hospital

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। यशोदा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट, संजय नगर, गाज़ियाबाद ने रविवार को ब्रैस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के अवसर पर आयोजित पिंक वॉक के माध्यम से शहर में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश फैलाया। इस वॉक में लगभग 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉक सुबह 6 बजे जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, राजनगर एक्सटेंशन से आरंभ होकर यशोदा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट, संजय नगर तक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत यशोदा की फिजियोथेरेपी टीम ने मूवमेंट मेडली से हुई, जिसने प्रतिभागियों को जोश और ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने गुलाबी परिधानों में ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए वॉक की। कार्यक्रम के समापन पर एक ऊर्जावान बॉलीवुड जुम्बा सत्र आयोजित किया गया, जिसने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

यशोदा हॉस्पिटल का पिंक वॉक: ब्रैस्ट कैंसर जांच और जागरूकता के लिए महिलाओं को किया प्रेरित

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/yashoda-medicity-hospital-inaugurated-by-president-draupadi-murmu-2025-10-26

वहीं एक नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक संदेश दिया कि ब्रैस्ट कैंसर से जुड़ा डर और झिझक छोड़कर महिलाएं अपनी जांच समय पर करवाएं। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजत अरोड़ा ने बताया कि यशोदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला व्यापक ब्रैस्ट केयर सेंटर है, जो न केवल अत्याधुनिक इलाज बल्कि समय पर जांच और निदान की सुविधा भी प्रदान करता है। डॉ. अनुश्री वर्तक, यशोदा हॉस्पिटल संजय नगर की ब्रैस्ट ऑन्को सर्जन ने कहा कि दुनिया भर में महिलाओं में होने वाले कैंसर से होने वाली हर छठी मृत्यु ब्रैस्ट कैंसर से होती है। 40 वर्ष की आयु के बाद हर महिला को सालाना मैमोग्राम अवश्य करवाना चाहिए। यशोदा ग्रुप की उपाध्यक्ष डॉ. शशी अरोड़ा ने बताया कि अक्टूबर माह में यशोदा हेल्थकेयर महिलाओं के लिए विशेष मैमोग्राफी कूपन भारी छूट पर उपलब्ध करा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं स्क्रीनिंग करवाने के लिए प्रेरित हों। चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री अजय चौधरी ने कहा कि ब्रैस्ट कैंसर केवल रोगी को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ‘पिंक वॉक’ का उद्देश्य समाज में इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े मिथकों को दूर करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को फ्री टी-शर्ट्स, रिफ्रेशमेंट्स और आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

Share This Article
Leave a comment