गढ गंगा मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बने : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Rashtriya Shikhar
5 Min Read
Gadh Ganga Mela became a symbol of devotion, discipline, and cleanliness: Chief Minister Yogi Adityanath IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

——गढ़ गंगा मेला और तिगरी मेले की तैयारियों का मुख्यमंत्री योगी हवाई सर्वेक्षण करते हुऐ मला समीक्षा बैठक में भाग लेते हुऐ मेले में श्रद्धालुओ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिये

भूपेन्द्र कुमार शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा गढ गां मेले और अमरोहा के तिगरी मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मेला स्थल का हवाई सर्वेक्षण कर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयारियाँ समयबद्ध और समन्वित रूप से पूरी की जाएं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि यह मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बने तथा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम दे।

गढ़मुक्तेश्वर मेला 2025: ‘मिनी कुंभ’ में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-no-need-to-go-to-delhi-cm-yogi-inaugurates-yashoda-medicity-in-ghaziabad-40020083.html

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाला गढ़मुक्तेश्वर मेला ‘मिनी कुंभ’ के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 40 से 45 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गंगा घाटों पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी, रेस्क्यू बोट और हेल्पलाइन केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्मंत्री ने मेला क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और घाटों पर सफाई व कचरा संग्रह की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटों पर पर्याप्त चेकर प्लेट लगाई जाएं, कटान वाले क्षेत्रों में ड्रेजिंग शीघ्र पूरी की जाए और विद्युत विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। उन्होंने अस्थायी शौचालयों में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रणाली लागू करने और लीकेज रोकने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश: गढ़मुक्तेश्वर मेले में सुरक्षा, स्वास्थ्य और भीड़ प्रबंधन को किया जाएगा सुदृढ़

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/president-inaugurated-yashoda-hospital/

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि मेले के दौरान गहराई वाले जल क्षेत्रों में आवश्यक बैरिकेडिंग की जाए और भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने फायर सेफ्टी सिस्टम, अस्थायी अस्पताल, एंटी-स्नेक वैनम और एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यातायात डायवर्जन योजना को प्रभावी रूप से लागू करने, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और प्रसारण प्रणाली को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन विभाग को भी निर्देश दिया कि गढ़ गंगा मेले में लगने वाले पशु मेले में पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा और भूसा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी से कोई अतिरिक्त शुल्क ना वसूला जाए और ड्यूटी पर तैनातस्वयंसेवकों के भोजन पेयजल की उचित व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री योगी: गढ़मुक्तेश्वर मेला प्रदेश की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/a-young-woman-was-assaulted-while-taking-care/

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर का यह आयोजन प्रदेश की आस्था, अध्यात्म और सांस्कृ तिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। यह मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का आदर्श उदाहरण बने ताकि हर श्रद्धालु यहाँ से मां गंगा का आशीर्वाद लेकर और संतोष की भावना लेकर लौटे।

समीक्षा बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने गढ़मुक्तेश्वर में गंगा पूजन किया, सदर बाजार का निरीक्षण किया और मेले में में बनाए जा रहे मुढ़े के अस्थाई दुकान का भी अवलोकन कर उसकी गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने मेले में बच्चो को चाकलेट भी बांटी जिससे बच्चे बहुत खुश हुए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद कंवर सिंह तंवर, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, हापुड़ सदर विधायक विजय पाल अड़ाती, पूर्व मंत्री मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, प्रमोद नागर, चेयरमैन सतपाल यादव, पिंकी त्यागी, मेजर भीष्म त्यागी, प्रमोद जिंदल, करण शर्मा, दीपक भाटी, सुभाष प्रधान सहित जनप्रतिनिधि एवं हजारो श्रद्धालु मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 10 26 at 7.54.52 PM

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के लिए एडीजी जोन भानू भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी हापुड अभिषेक पाण्डे, व एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, डीएम अमरोहा, निधि गुप्ता, एसपी आकाश आनंद, एडीएम संदीप कुमार, एसपी एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ स्तुति सिंह, वरूण मिश्रा, अवनीश गौतम सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment