शामली में खुला स्थायी आधार केंद्र, पांच और 15 वर्ष की उम्र पर आधार अपडेट जरूरी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Permanent Aadhaar center opened in Shamli; Aadhaar update required at the ages of 5 and 15 — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। जनपद शामली में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का स्थायी आधार केंद्र शुरू हो गया है। अब आधार कार्ड में त्रुटि सुधार या अन्य जानकारी अपडेट कराने के लिए नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी। जिलाधिकारी आलोक यादव ने अभिभावकों से बच्चों के आधार कार्ड को निर्धारित उम्र पर समय से अपडेट कराने की अपील की है।

पांच और 15 वर्ष की आयु पर आधार अपडेट जरूरी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लखनऊ के सहायक प्रबंधक एवं सहारनपुर मंडल के नोडल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बच्चों का आधार पांच वर्ष की आयु पूरी होने पर और दोबारा 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर अपडेट कराना आवश्यक है। समय से आधार अपडेट नहीं कराने पर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र भरने सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों के कार्य में परेशानी हो सकती है।

आधार में जन्मतिथि और लिंग में एक-एक बार तथा नाम में दो बार संशोधन किया जा सकता है। नया आधार बनवाना निशुल्क है, जबकि जैविक पहचान आधारित जानकारी के अद्यतन तथा जन्मतिथि या पता बदलने के लिए निर्धारित शुल्क देना होता है।

कैराना रोड पर शुरू हुआ स्थायी आधार केंद्र

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शामली में स्थायी आधार केंद्र कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर अस्पताल के सामने वाली इमारत में शुरू किया गया है। जिले में कुल 102 आधार केंद्र संचालित हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड किसी व्यक्ति की नागरिकता का प्रमाण नहीं है। मुजफ्फरनगर में भी आधार कार्यालय शुरू किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिले के सभी खंड संसाधन केंद्रों पर आधार मशीनें लगाई गई हैं, जहां बच्चों का आधार अपडेट निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों का आधार समय से अपडेट कराने की अपील की, ताकि भविष्य में परीक्षा आवेदन और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी न हो।

Share This Article
Leave a comment