जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नुक्कड़ नाटक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Students Performed Street Plays at a Programme Based on Public Welfare Schemes. IMAGE CREDIT TO स्कूल

जेवर (शिखर समाचार)। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में बुधवार को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धीरेंद्र सिंह शामिल हुए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उनके उद्देश्यों और लाभों को प्रभावी ढंग से समझाया।

विद्यार्थियों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सुविधाएं और अवसर पहुंचाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के साथ अपने परिवार, आसपास के लोगों और आमजन तक भी पहुंचाने में सहयोगी बनें।

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रोत्साहन स्वरूप घड़ियां प्रदान कीं। इससे विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत किया और सरकारी योजनाओं के प्रति जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a comment