साहिबाबाद में पलटा लोहे के तार से भरा ओवरलोडेड छोटा हाथी, चालक हुआ घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Overloaded small goods vehicle carrying iron wires overturns in Sahibabad; driver injured. | IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना साहिबाबाद क्षेत्र में सोमवार शाम लोहे के तार से भरा एक ओवरलोड छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब वाहन सड़क से गुजर रहा था और उसमें भारी मात्रा में लोहे का तार लदा हुआ था। वाहन पलटते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वाहन पलटने से उसमें लदा सामान सड़क पर फैल गया, जिसके कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाया वाहन, यातायात कराया सामान्य

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे सामान को हटवाया और क्रेन की सहायता से पलटे हुए वाहन को किनारे कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया।

मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को छोटा हाथी पलटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर एक छोटा हाथी पलटा हुआ मिला और उसमें लदा सामान सड़क पर गिरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि सामान सड़क पर फैलने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिस टीम मौके पर लगी रही और क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर जाम खुलवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment