पात्र को कब्जा दिलाना और हर पीड़ित को न्याय देना हमारी जिम्मेदारी : जिलाधिकारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“It Is Our Responsibility to Ensure Eligible Beneficiaries Get Possession and Every Victim Receives Justice”: District Magistrate IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई में भूमि पर कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान कराया जाए। उन्होंने निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से प्रतिक्रिया लेने के निर्देश भी दिए।

अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

खोड़ा निवासी सुमन ने बताया कि उन्होंने सजवान नगर में प्लाट खरीदा था, जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया गया है तो नियमानुसार कब्जा हटाकर वास्तविक स्वामी को उसका अधिकार दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी कमजोर, असहाय या गरीब व्यक्ति की संपत्ति पर कब्जा नहीं होना चाहिए और न ही उसका उत्पीड़न किया जाए। दिव्यांगजनों ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्हें ट्राईसाइकिल, रोजगार, पेंशन, अंत्योदय और आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिल चुकी है, अब आवास की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने जल्द किसी योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए सहायता और आयुष्मान कार्ड के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

मोदीनगर निवासी सन्नो ने पति और नंदग्राम निवासी संदीप श्रीवास्तव ने पुत्री के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी देकर सहायता मांगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के लिए आवेदन कराने और आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या, एडीएम भूमि एवं अध्याप्ति अवनीश सिंह और नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment