तिलपता आरओबी खुलने से 130 मीटर रोड पर सफर हुआ आसान, ग्रेनो-ग्रेनो वेस्ट कनेक्टिविटी को मिली मजबूती

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Opening of Tilpata ROB Makes Travel Easier on 130-Meter Road; Connectivity Between Greater Noida and Greater Noida West Strengthened — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)

ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। तिलपता गोलचक्कर से मकौड़ा गोलचक्कर तक पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को मंगलवार से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इससे 130 मीटर रोड पर यातायात सुगम हो गया है और लंबे समय से बनी जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

आरओबी शुरू होने से यातायात हुआ सुगम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

करीब 1600 मीटर लंबे और चार लेन वाले इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) द्वारा कराया गया है। आरओबी के नीचे से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन गुजर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार इस परियोजना को जल्द पूरा कराने के प्रयास में जुटा था। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार ने भी इसके निर्माण को समय पर पूरा कराने के लिए विशेष रुचि दिखाई।

अब तक 130 मीटर रोड पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण अंडरपास क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। बरसात के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती थी। आरओबी शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट, नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी। साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

तिलपता गोलचक्कर पर बनेंगे नए यूटर्न

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए तिलपता गोलचक्कर के दोनों ओर 130 मीटर रोड पर यूटर्न बनाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। परियोजना के तहत तिलपता गोलचक्कर से पहले और बाद में दोनों दिशाओं में यूटर्न का निर्माण कराया जाएगा।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया लगभग एक माह में पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना के निर्माण में तीन से चार माह का समय लगने का अनुमान है। इसका दायित्व वर्क सर्किल-7 को सौंपा गया है और एसीईओ सुमित यादव ने संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।प्राधिकरण का कहना है कि 130 मीटर रोड ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है तथा नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए भी महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। सड़क चौड़ीकरण और नए यूटर्न बनने से तिलपता चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment