एक पेड़, पांच साथी अभियान से शामली में पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
‘One Tree, Five Companions’ Campaign to Give a New Dimension to Environmental Conservation in Shamli IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। नई दिल्ली के पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम एवं वृक्ष मित्र संवाद से प्रेरणा लेते हुए जनपद शामली में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका डॉ. पूनम तोमर ने जिले के प्राथमिक विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का संकल्प लिया है।

हर व्यक्ति लगाएगा एक पौधा, पांच लोगों को करेगा प्रेरित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

डॉ. पूनम तोमर ने बताया कि जनपद में एक पेड़, पांच साथी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाएगा और पांच अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगा। अभियान में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।

हरियाली अमावस्या पर आयोजित होगा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के अवसर पर पूरे जिले में पेड़ पर्व के रूप में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यालयों में बच्चों के बीच प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निबंध, चित्रकला, पौधरोपण और अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

डॉ. पूनम तोमर ने कहा कि उनका उद्देश्य बचपन से ही विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी और हरित जीवनशैली की भावना विकसित करना है। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सफल बनाया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment