ट्रेड शो की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की बैठक, यातायात और सुरक्षा पर विशेष जोर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Officials Hold Meeting on Preparations for Trade Show, Special Focus on Traffic and Security IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। आगामी 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में पुलिस और विभिन्न प्राधिकरणों के अधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

यातायात, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में यातायात प्रबंधन, विशिष्ट अतिथियों का आवागमन, सुरक्षा, पार्किंग, आयोजन स्थल तक सुगम पहुंच, साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, दिशा-सूचक पट्टिकाओं और आयोजन के प्रचार-प्रसार से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश, व्यापार और उद्यमिता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में उद्यमियों, निवेशकों, खरीदारों, प्रतिनिधियों और आम लोगों के पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थल के आसपास आवश्यक बैरिकेडिंग, मार्ग परिवर्तन तथा दिशा-सूचक बोर्ड समय से लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त पार्किंग, यात्री वाहन सेवा और सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और अन्य आवश्यक प्रबंधों की भी समीक्षा की गई।

स्वच्छता, बिजली और प्राथमिक चिकित्सा की रहेगी व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, प्रकाश और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध रखने के साथ प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, फ्लेक्स और एलईडी प्रदर्शन पट्ट लगाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में पुलिस उपायुक्त रवि शंकर निम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. उदित नारायण पाण्डेय, परिवहन निगम के अधिकारी, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णपाल सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात शकील मोहम्मद, इंडिया एक्सपो मार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप सरकार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment