निगम मुख्यालय पर अधिकारियों ने दुकानों के किराए को लेकर किया मंथन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Officials held a review at the municipal headquarters regarding shop rents. IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर मेयर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा बढ़ाई जा रही वृद्धि पर आपत्ति दर्ज की, जिसके बाद 1702 दुकानों की वृद्धि का विरोध करते हुए मेयर के सामने अपनी बात रखी।

किराए वृद्धि पर समिति का गठन

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

कार्यकारिणी की बैठक में दुकानों के किराए में वृद्धि के प्रस्ताव पर पुनः विचार करने की बात हुई। इसके अनुसार महापौर (समिति की अध्यक्ष) व नगर आयुक्त (समिति उपाध्यक्ष) द्वारा 5 पार्षद व 5 अधिकारियों की समिति बनाने का निर्णय लिया गया। महापौर सुनीता दयाल ने 5 पार्षद भगवान अग्रवाल, मनोज त्यागी, अजय शर्मा, उदित मोहन और संजय सिंह का चयन किया। नगर आयुक्त ने इस समिति में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता एन के चौधरी और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज सिंह को नामित किया।

गोल मार्केट दुकानों के किराए का निर्णय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

18 फरवरी 2026 को नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में दुकानों के किराए को लेकर समिति की बैठक हुई। मौके पर व्यापारी बंधु राजू छाबड़ा, राकेश स्वामी, राजेश लाहौरिया आदि भी उपस्थित रहे। समिति ने सर्वप्रथम गोल मार्केट की दुकानों के किराए पर चर्चा की। ग्राउंड लेवल की दुकान का किराया 4000 रुपये, पहली मंजिल की दुकान का 2000 रुपये तथा खोके का 3000 रुपये निर्धारित किया गया। साथ ही दुकानों के किराए में 3 वर्षों में 12.5% की बढ़ोतरी और नाम परिवर्तन हेतु 3,00,000 रुपये नगर निगम कोष में जमा करने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों और निगम अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता के बाद, महापौर और नगर आयुक्त ने जनहित, व्यापारियों और निगम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया। गाजियाबाद नगर निगम की 1702 दुकानों में से 407 दुकानें जो गोल मार्केट में हैं, उन पर समिति द्वारा किराए वृद्धि पर बैठक की गई। व्यापारियों की मंशा को ध्यान में रखते हुए किराया कम करने का निर्णय लिया गया।

आगे की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/registry-offices-will-remain-open-on-sundays/

समिति द्वारा लिया गया निर्णय माननीय होगा। महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्रावली बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। ग्राउंड फ्लोर की दुकान का किराया 4,000 रुपये और प्रथम मंजिल की दुकान का किराया 2,000 रुपये तय किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि इसी क्रम में रामानुज दयाल मार्केट तथा कवि नगर में अन्य सामान्य दुकानों के किराए पर भी समिति द्वारा बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment