मुठभेड़ में ढेर हुआ पश्चिमी यूपी का कुख्यात 50 हजार का ईनामी गौतस्कर, कार और पिस्टल बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Notorious ₹50,000 reward cow smuggler from Western UP killed in encounter; car and pistol recovered IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)
थाना कपूरपुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात 50 हजार का ईनामी गौतस्कर हसीन मारा गया। पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट डिजायर कार, अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखे कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।

थाना कपूरपुर की नाइट ऑपरेशन: गौतस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, एक बदमाश ढेर

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-residents-of-sevi-villa-society-in-ghaziabad-frustrated-over-delayed-aoa-elections-201762784826620.html

जानकारी के मुताबिक थाना कपूरपुर पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक कार सवार गौतस्कर पशुओं को भरकर ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से ढेर हो गया, जिसकी पहचान संभल निवासी हसीन के रूप में हुई।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि हसीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हापुड़, मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर जनपदों में गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब दो दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार हसीन ने तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में पुलिस टीम पर भी फायरिंग की थी, जिसके बाद से उसकी तलाश तेज कर दी गई थी।

पश्चिमी यूपी का कुख्यात गौतस्कर हसीन ढेर: लंबी तलाश के बाद पुलिस ने किया निशाना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/municipal-corporation-has-started-repair-work/

बताया गया कि हसीन का आपराधिक नेटवर्क पश्चिमी यूपी के कई जिलों में फैला हुआ था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पांच महीने पहले उसने धौलाना थाना क्षेत्र के कपूरपुर इलाके में भी गोकशी की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया और फरार सहयोगियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हसीन की मौत से गौतस्करी गिरोह को बड़ा झटका लगा है और अब उसके साथियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।

WhatsApp Image 2025 11 10 at 7.20.27 PM
Share This Article
Leave a comment