मोदीनगर (शिखर समाचार)। नगर पंचायत निवाड़ी के परिसर में बुधवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निवाड़ी एवं पतला नगर पंचायत के नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। दोनों नगर पंचायतों में कुल छह नामित सभासदों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
निवाड़ी नगर पंचायत में शपथ ग्रहण
उप जिलाधिकारी अजीत सिंह ने निवाड़ी नगर पंचायत के लिए नामित संगीता त्यागी, रजनीश त्यागी और सत्येंद्र वाल्मीकि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संगीता त्यागी राष्ट्रीय लोकदल कोटे से नामित की गई हैं तथा वह निवाड़ी के लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय राजेंद्र त्यागी की पुत्रवधू हैं। बताया गया कि राजेंद्र त्यागी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के निकट सहयोगियों में शामिल रहे हैं।
पतला नगर पंचायत के नामित सभासदों ने ली शपथ
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
इसी क्रम में पतला नगर पंचायत के लिए नामित शंकर प्रजापति, राजेंद्र सैनी और मोहित को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी नामित सभासदों ने नगर के विकास एवं जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत निवाड़ी के अध्यक्ष अनिल त्यागी ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता बिजेंदर वाल्मीकि द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आंचल पांडे, श्याम सुंदर त्यागी, चंद्रशेखर त्यागी, वीरेंद्र पहलवान, प्रदीप त्यागी, किसान नेता वीरेंद्र त्यागी, राज भूषण त्यागी, गगन और प्रवीण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
