मोहाली में एनसीपी संगठन को नई धार, प्रो. सरदार बख्शीश सिंह बावा बने जिला अध्यक्ष

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The NCP organization in Mohali gets a new direction, with Prof. Sardar Bakhshish Singh Bawa appointed as the District President. IMAGE CREDIT TO प्रोफेसर बाबा

मोहाली/चंडीगढ (शिखर समाचार)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहाली चंडीगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के ढांचे को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पंजाब राज्य उपाध्यक्ष सुखजिंदर सभ्रवाल ने की।

ज्योतिष आचार्य बावा बने मोहाली जिला अध्यक्ष, पार्टी संगठन को नई गति मिलेगी

बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम फैसला लेते हुए ज्योतिष आचार्य प्रो. सरदार बख्शीश सिंह बावा को मोहाली जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति को क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति देने वाला कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में पंजाब प्रधान सरबजीत सिंह गोल्डी पटियाला, जनरल सेक्रेटरी चंद्रशेखर, राज्य कार्यकारिणी प्रधान सोनिया और जालंधर जिला अध्यक्ष लकी संधू की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की नीतियों और संगठन की राष्ट्रवादी सोच से अवगत कराया गया। पार्टी की विकासपरक विचारधारा से प्रभावित होकर कई नए कार्यकर्ताओं ने एनसीपी से जुड़ने की इच्छा जताई।

संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

बैठक में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की गईं। सरदार गुरशरण सिंह को मोहाली का उपाध्यक्ष, मनिंदर कौर मल्होत्रा को महिला विंग की जिला प्रधान, दलजीत कौर को उप-प्रधान, ऋतुराज को महिला विंग का जनरल सेक्रेटरी तथा जोशना को मोहाली की सेक्रेटरी बनाया गया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रो. सरदार बख्शीश सिंह बावा ने कहा कि पार्टी 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेगी। उन्होंने नशा-मुक्त और अपराध-मुक्त पंजाब के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 01 21 at 7.39.53 PM 12

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा एनसीपी को पंजाब में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment