नगर निगम ने शुरू किया 7 दिवसीय प्लास्टिक मुक्त कांवड़ शिविर, शिवभक्तों को बांटा प्रसाद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The Municipal Corporation launched a 7-day plastic-free Kanwar camp and distributed prasad among Shiva devotees. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से गाजियाबाद नगर निगम ने साईं उपवन में 7 दिवसीय कांवड़ शिविर का शुभारंभ बुधवार को विधि-विधान व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कर दिया है। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक कर मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की तथा भगवान को भोग अर्पित करने के बाद शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

साईं उपवन में शुरू हुआ नगर निगम का कांवड़ शिविर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य की शुरुआत की। शिविर के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण तथा साईं सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद वितरित किया और उनकी यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संपन्न होने की कामना की।

महापौर सुनीता दयाल ने कांवड़ यात्रियों को सावन और कांवड़ महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस वर्ष नगर निगम का कांवड़ शिविर पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया गया है। भोजन वितरण के लिए स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके।

उन्होंने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से अपील की कि वह शिविर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही नगर निगम सीमा में संचालित अन्य कांवड़ शिविरों से भी प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया।

11 अगस्त तक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी सुविधाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम शहरभर में कांवड़ यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं कर रहा है। इसके साथ ही लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम का विशेष कांवड़ शिविर भी स्थापित किया गया है। यह शिविर 5 अगस्त से 11 अगस्त तक लगातार 7 दिनों तक चौबीसों घंटे संचालित रहेगा, जहां यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

साईं उपवन स्थित शिविर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, विश्राम स्थल और भोजन जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी लगातार शिविर की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर निगम का यह कांवड़ शिविर हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवभक्तों की सेवा के संकल्प के साथ आयोजित किया गया है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए इसे आदर्श शिविर के रूप में विकसित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment