निराश्रितों को आश्रय देने के लिए नगर निगम ने रैन बसेरों में मरम्मत का कार्य किया शुरू

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The Municipal Corporation has started repair work at night shelters to provide accommodation for the homeless IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम ने ठंड की शुरुआत को देखते हुए रेन बसेरों को व्यवस्थित करने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। पांचों जोन के अंदर स्थाई रैन बसेरे तथा अस्थाई रैन बसेरे की साफ सफाई, मरम्मत, लाइट व्यवस्था व आवश्यक व्यवस्था को कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को सभी रैन बसेरे व्यवस्थित करने के निर्देश भी दे दिए है। रैन बसेरे की मरम्मत का कार्य तथा रंगाई पुताई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नजारत विभाग ने भी निराश्रितों के लिए बिस्तरों की व्यवस्था के साथ-साथ रैन बसेरों पर आवश्यक सामान की व्यवस्था भी करने हेतु तैयारी की जा रही है। लाइट फिटिंग का कार्य भी तेजी से किया जा चुका है। मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्माण विभाग सर्दी की शुरुआत होते ही आश्रय स्थलों पर मरम्मत का कार्य कर रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग निर्माण विभाग की वरिष्ठ अधिकारी कर रहे है।

नगर निगम ने रैन बसेरों को बनाया सुरक्षित ठिकाना: निराश्रितों के लिए पानी, शौचालय और आश्रय की पूरी व्यवस्था

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-rss-contact-campaign-celebrates-centenary-in-ghaziabad-201762706834776.html

मरम्मत के साथ-साथ सभी रन बसेरों पर पेयजल की व्यवस्था, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था, कराई जाएगी स्थाई रैन बसेरों में बने हुए शौचालय की मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश रन बसेरों पर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा निराश्रितों से रैन बसेरे में आश्रय लेने की अपील भी की जा रही है एवं खुले में ना सोने के लिए कहा जा रहा है।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत लगभग 15 स्थाई तथा अस्थाई रैन बसेरे हैं, जिनमें अधिकांश व्यवस्थित हो चुके हैं और निराश्रित आश्रय भी ले रहे हैं। सिटी जोन अंतर्गत मालीवाडा चौक, लाल क्वार्टर लोहिया नगर, पुराना बस अड्डे के सामने, रेड मॉल के पीछे नया बस अड्डा, कोतवाली के सामने जीटी रोड। कवि नगर जोन अंतर्गत नसीरपुर फटक निकट रेलवे क्रॉसिंग, ग्रीन हाउस गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास। वसुंधरा जोन अंतर्गत पैसिफिक मॉल के सामने, कौशांबी कम्युनिटी सेंटर। मोहन नगर जोन अंतर्गत कम्युनिटी सेंटर लाजपत नगर, डी एल एफ कॉलोनी के पीछे, रोडवेज बस अड्डा मोहन नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड साहिबाबाद। विजयनगर जोन अंतर्गत मिर्जापुर डबल टंकी के पास, कुटी मंदिर वार्ड 55 में स्थाई तथा अस्थाई रैन बसेरों को तेजी से तैयार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment