गाजियाबाद (शिखर समाचार)
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महंत नारायण गिरी से मुलाकात कर चल रही तैयारियों की जानकारी ली और मंदिर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का भी भ्रमण किया।
प्रकाश और सफाई व्यवस्था
नगर आयुक्त ने मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अस्थाई रोशनी और आकर्षक लाइटिंग के लिए कार्य शुरू किया गया। सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि मंदिर परिसर और बाहर 24 घंटे सफाई मित्रों की टीम कार्यरत रहेगी। डस्टबिन लगाए गए हैं और पूजा सामग्री उठाने के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं।
पेयजल, जनरेटर और सुरक्षा व्यवस्थाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
पेयजल और गंगाजल की सुविधा के लिए 6 टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। लाइटिंग के लिए 125 केवी के दो और 62 केवी के दो जनरेटर लगाए गए हैं। निर्माण विभाग ने बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया है। पुलिस विभाग के साथ मिलकर नगर निगम ने सुरक्षा और नियंत्रित मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित की है।
मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र का निरीक्षण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
नगर आयुक्त ने मंदिर के पीछे और चारों ओर के गलियों में भ्रमण कर विशेष रूप से सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता और सहयोग बनाए रखने की अपील की, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांति और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
