मोदीनगर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य का सांसद ने किया निरीक्षण, फुट ओवरब्रिज व ओवरब्रिज निर्माण पर हुई समीक्षा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
MP inspects Modinagar station, reviews bridge work IMAGE CREDIT TO REPORTER

मोदीनगर (शिखर समाचार)।
बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बुधवार को अमृत भारत योजना के अंतर्गत मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। सांसद दोपहर के समय रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य, साफ-सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

स्वच्छता और यात्री सुविधाओं पर जोर

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का विशेष निरीक्षण किया और शौचालयों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन परिसर में साफ-सफाई हमेशा दुरुस्त रहे, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। सांसद ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

सांसद ने तिबड़ा रोड रेलवे फाटक पर प्रस्तावित पैदल उपरिगामी पुल और सीकरी रोड रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे उपरिगामी पुल तथा भूमिगत मार्ग के निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है और शीघ्र स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

रेलवे उपरिगामी पुल और भूमिगत मार्ग की परियोजनाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

निरीक्षण के दौरान सांसद ने सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा से कहा कि रेलवे फाटक बंद होने पर तिबड़ा रोड और सीकरी रोड पर भीषण जाम लगता है। दोनों स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही, निर्धारित समय पर निरीक्षण स्थल पर न पहुंचने वाले अधिकारियों पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की और पुलिस आयुक्त से शिकायत की।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अजीत सिंह, तहसीलदार रजत सिंह, पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, भाजपा नेता डॉ. पवन सिंघल, निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, योगेंद्र पतला तथा सभासद मोनू धामा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment