आईटीएस कॉलेज की मोनिका शर्मा ने पीएचडी उपाधि पाकर बढ़ाया संस्थान का गौरव

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Monika Sharma of ITS College brings honor to the institution by earning a PhD IMAGE CREDIT TO ITS

गाज़ियाबाद (शिखर समाचार)
आईटीएस कॉलेज मोहन नगर में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत मोनिका शर्मा (पुत्री नरेंद्र कुमार शर्मा) ने लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी, चिकानी (अलवर) से वाणिज्य में पीएचडी की उपाधि अर्जित कर अपनी अकादमिक यात्रा को नए मुकाम पर पहुंचा दिया। शोध उपाधि मिलते ही शिक्षण जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।

डिजिटल युग की उपभोक्ता समझ: कल्पना का शोध महिलाओं के ऑनलाइन खरीदारी व्यवहार पर रोशनी डालता है

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-anti-corruption-office-inauguration-zero-tolerance-policy-new-local-complaint-center-launched-local18-9888764.html

उनका शोध कार्य वाणिज्य संकाय की वरिष्ठ शोध मार्गदर्शक प्रोफेसर डाॅ. मीनाक्षी बिंदल के निर्देशन में पूरा हुआ। उन्होंने अपने अध्ययन में दिल्ली एनसीआर की कार्यरत महिलाओं और गृहिणियों के ऑनलाइन खरीदारी व्यवहार का गहन विश्लेषण किया। उनका शोध शीर्षक कार्यरत महिलाओं एवं गृहिणियों के ऑनलाइन खरीद व्यवहार का विश्लेषण फास्ट मूविंग कंज़्यूमर गुड्स (पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स) का दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अध्ययन आज के डिजिटल उपभोक्ता रुझानों को समझने में अहम योगदान माना जा रहा है।

स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों, पारिवारिक दुख और कई व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद मोनिका शर्मा ने अपने दिवंगत छोटे भाई दीपक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, सहयोगियों और आईटीएस प्रबंधन के निरंतर समर्थन को दिया। उनकी इस शैक्षणिक सफलता पर शिक्षण जगत से लेकर सामाजिक संगठनों तक ने शुभकामनाएं दी हैं। मोनिका शर्मा की उपलब्धि को युवा शोधार्थियों के लिए प्रेरक उदाहरण बताया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment