जेवर में जलभराव का विधायक ने किया निरीक्षण, स्थायी समाधान के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
MLA Inspects Waterlogging in Jewar, Directs Officials to Find a Permanent Solution IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

जेवर/लखनऊ। (शिखर समाचार) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट पार्किंग स्थल पर बारिश के बाद हुए जलभराव का बुधवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कमियों को दूर करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि बारिश के बाद कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक सुधार कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी जल निकासी व्यवस्था की पूरी समीक्षा करें और जहां भी कमी है, उसे दूर किया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

धीरेन्द्र सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें जेवर का अभूतपूर्व विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें केवल गड्ढे और जलभराव नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेहतर सड़कें, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं। उनके अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

कमियों को दूर कर विकास कार्य जारी रखने का दावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विधायक ने कहा कि जिनके शासनकाल में हवाई अड्डे की योजना वर्षों तक कागजों तक सीमित रही, वे आज बारिश के पानी को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव जैसी किसी भी समस्या अथवा तकनीकी कमी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कमियां दूर कराई जाएंगी और जेवर में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment