व्यापारियों का फूटा गुस्सा: मल्टीलेवल पार्किंग, आवारा पशु और ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Merchants expressed strong anger over issues related to multilevel parking, stray animals, and traffic management, raising serious concerns. IMAGE CREDIT TO REPORTER

—–व्यापार बंधु की बैठक में समस्याओं का अंबार, अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग

हापुड़ (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने शहर की ज्वलंत समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाधिकारी कविता मीणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, मल्टीलेवल पार्किंग, आवारा पशुओं, बंदरों, कुत्तों, पेयजल संकट और अधूरे विकास कार्यों सहित कई मुद्दे छाए रहे।

व्यापारियों ने उठाई ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल एवं सचिन जिंदल ने शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए ई-रिक्शाओं के लिए निर्धारित रूट तय करने, बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटों को संचालित करने तथा गौशाला में नाली निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने लंबी दूरी की रोडवेज बसों को शहर के भीतर से निकालने की भी आवश्यकता बताई।

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने नगर पालिका एवं वन विभाग से शहर में बढ़ रहे बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने इन पशुओं को पकड़कर हॉल्ट सेंटर में छोड़े जाने तथा शहर में मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही गढ़ रोड पर निर्माणाधीन नाले का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग भी रखी।

पेयजल और अवैध वसूली का मामला भी उठा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

महामंत्री संजय अग्रवाल ने नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा मेरठ रोड रेलवे अंडरपास की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई। वहीं व्यापारी नेता जितेंद्र गोयल ने ब्रजघाट क्षेत्र में अवैध पार्किंग शुल्क वसूली का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा व्यापारियों ने पिलखुवा बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं, नालों की सफाई, ट्रैफिक सिग्नल संचालन और शहर की अन्य मूलभूत समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

बैठक में सीडीओ श्रुति शर्मा, अरुण गर्ग चीनीवाले, दीपक गोयल, सचिन जिंदल, विनोद अग्रवाल, मनीष सिंघल, अनुज, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र आड़वाले, शरद गर्ग, गौरव गोयल, प्रदीप, सुमित सिंघल, पुनीत सर्राफ, विकास अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, विकास गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment