थानाभवन/शामली (शिखर समाचार)
थानाभवन क्षेत्र के भनेड़ा उद्दा गांव में मंगलवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक बना दिया।
रामभूल सिंह राणा बने जिलाध्यक्ष
बैठक के दौरान गांव भनेड़ा निवासी रामभूल सिंह राणा को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन का शामली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसानों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने उनके नेतृत्व में जिले में किसान हितों की लड़ाई को और सशक्त बनाने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर नई जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। ऋषिपाल राणा को जिला उपाध्यक्ष, कँवरपाल सिंह को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं रविंदरपाल को ऊन तहसील अध्यक्ष तथा रविंदरपाल (टीटू) को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
कार्यक्रम में संगठन मंत्री राजेंद्र राणा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश राणा और मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं जैसे फसल मूल्य, बिजली दरें, सिंचाई, और सरकारी योजनाओं का लाभ को लेकर लगातार संघर्षरत है और भविष्य में इसे गांव गांव तक और मजबूत किया जाएगा।
संगठन मंत्री राजेंद्र राणा ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि किसान संगठित रहेंगे तो उनकी आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने और किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर किसान हितों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, राकेश राणा, ब्रह्मसिंह, प्रधान इंतजार, नीटू शास्त्री, नरपत राणा, मदन राणा, प्रदीप मास्टर, यूसुफ, रविंदरपाल, सतपाल, कँवरपाल सिंह मुखिया, श्रीपाल राणा, जयपाल चौहान, देवा राणा, नीटू मनट सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
