श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर शामली-पानीपत प्रशासन की संयुक्त बैठक, सुरक्षा और समन्वय पर बनी रणनीति

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Joint Meeting of Shamli-Panipat Administrations Ahead of Shravan Kanwar Yatra; Strategy Formulated for Security and Coordination IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरियाणा के पानीपत स्थित उपायुक्त कार्यालय में शामली और पानीपत के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के साथ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, कांवड़ शिविरों की सुविधाओं तथा कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता पानीपत के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। इसमें शामली के जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह, पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह सहित दोनों जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और आपात स्थिति में त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रत्येक कांवड़िये को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त पुलिस निगरानी और प्रभावी यातायात प्रबंधन को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप डीजे संचालन, हथियारनुमा वस्तुओं के प्रयोग पर रोक, प्रमुख मार्गों पर निर्बाध यातायात तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अधिकारियों ने दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के साथ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment