एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में हुई नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Meeting of the Narco Coordination Centre chaired by ADM City Vikas Kashyap IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार) मादक पदार्थों (नारकोटिक्स) की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एडीएम सिटी कार्यालय, कलेक्ट्रेट पर एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई।

अभियान को तेज करने और सीमा प्रबंधन पर ध्यान

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम सिटी ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खरीद-फरोख्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। जनपद में सतर्कता और इंटेलिजेंस को बेहतर करना होगा तथा अन्तर्राज्यीय सीमा पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ ड्रग माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

एडीएम ने निर्देश दिए कि विद्यालयों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। स्कूलों के समीप गुटका, सिगरेट आदि के क्रय-विक्रय पर पाबंदी लगाई जाए। विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, चित्रकला, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर नशा मुक्ति का संदेश दिया जाए।

विशेष निगरानी और सख्त कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

एडीएम ने जीआरपी, आरटीओ और परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पकड़ा जा सके। ड्रग इंस्पेक्टर को सभी दवा की दुकानों का निरीक्षण करने और बिना लाइसेंस के नारकोटिक्स रखने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

एडीएम ने यूपीएसआरटीसी गाजियाबाद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस स्टॉप और बस स्टैंड के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक के दिशा-निर्देश पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ साझा किए जाएं। आगामी बैठकों में उच्च शिक्षा विभाग और श्रम विभाग के अधिकारियों/प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। त्यौहारों के मद्देनज़र विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नारकोटिक्स सेल, खाद्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर, डीपीओ, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग और यातायात विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment